बरेली: सात दिन से लापता फाइनेंस कर्मी का शव खाई में पड़ा मिला, जांच में जुटी पुलिस
देवरनियां के करनपुर गांव के पास हाइवे किनारे मिला शव
DEMO IMAGE
बरेली/देवरनियां, अमृत विचार। एक सप्ताह पहले लापता हुए प्रेमनगर क्षेत्र के फाइनेंस कर्मी का शव देवरनियां में बरेली-नैनीताल हाइवे किनारे करनपुर गांव के पास खाई में मिला। उसके कान में इयरफोन लगा हुआ है और पास से रेलवे लाइन गुजर रही है। वह वहां कैसे पहुंचा पुलिस इसकी जांच कर रही है।
प्रेमनगर निवासी तरुण स्वरूप (28) का शव मंगलवार को करनपुर गांव के पास खाई में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली में गुमशुदगी के पोस्टर लगाने पहुंचे तरुण के भाई ने मौके पर पहुंच कर शव की पहचान की।
इंस्पेक्टर देवेन्द्र सिंह धामा ने बताया कि तरुण के पिता ने प्रेमनगर कोतवाली में 10 अक्टूबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वह एक सप्ताह पहले घर से लापता हुआ था। वह उत्तराखंड की एक फाइनेंस कम्पनी में काम करता था। पंचनामे की कार्रवाई कर प्रेमनगर भेज दी गयी है। आगे की कार्रवाई प्रेमनगर पुलिस करेगी।
यह भी पढ़ें- बरेली: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 लॉन्च, गृहणियों को मिलेगा मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन
