संभल: देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। नवरात्रि के दौरान सोशल मीडिया पर देवी देवताओं पर अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी कर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

दीपक शर्मा व कुछ अन्य लोगों ने उत्तर प्रदेश पुलिस व संभल जनपद पुलिस को ट्वीट कर शिकायत की थी कि अवधेश नाम का युवक सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देवी देवताओं पर ऐसी टिप्पणी कर रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत के निर्देश पर पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी तो पता चला कि वह हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के बराही गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश्चंद्र ने बताया कि अवधेश निवासी बराही थाना हजरतनगर गढ़ी को गिरफ्तार कर लिया गया है। माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।

ये भी पढ़ें:- संभल: युवतियों व महिलाओं से छेड़छाड़ में आठ गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

संबंधित समाचार