बरेली: सवा दो करोड़ से होगी नहरों की सफाई, शासन से बजट मंजूर...टेंडर प्रक्रिया शुरू
DEMO IMAGE
बरेली, अमृत विचार। सवा दो करोड़ रुपये से जिले में नहरों की सफाई होगी। इसके लिए शासन से बजट की स्वीकृति मिल गई है। विभाग ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिले में 1297 किलोमीटर में छोटी और बड़ी करीब 152 नहर हैं। इन नहरों से करीब तीन लाख किसान फसलों की सिंचाई करते हैं।
रुहेलखंड नहरखंड के अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि सर्वे के साथ कई नहरों के टेंडर आमंत्रित किए जा चुके हैं। दशहरा के बाद सफाई कार्य शुरू होने की उम्मीद है। बताया कि नहरों की टेल तक पानी नहीं पहुंचने की कई शिकायतें मिली हैं। किसानों को नहरों की टेल तक पानी मिले, इसके लिए नहरों की सफाई के दौरान मानीटरिंग भी कराई जाएगी। दावा है कि शत प्रतिशत माइनरों और 60 फीसदी रजबहों की सफाई कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें- बरेली: एक दिन में 200 से अधिक प्लेटलेट्स की मांग, ब्लड बैंक में मारामारी
