बहराइच : अज्ञात कारणों से लगी आग, हजारों का नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के झाला चकैया गांव निवासी एक ग्रामीण के मकान में मंगलवार रात को अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें नकदी समेत हजारों का नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना तहसील को दी गई है।

मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झाला के मजरा चकैया गांव निवासी राम लखन पुत्र छोटकऊ मंगलवार शाम को खाना खाने के बाद परिवार के लोगों से वार्ता कर रहे थे। तभी पीछे फूस के मकान में अज्ञात कारणों से शाम को अचानक आग लगी। कारणों से आग लग गई। जिस पर राम लखन ने शोर मचाया। आसपास के लोग दौड़े। सभी ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई। मिली जानकारी के मुताबिक अग्निकांड में 50 हजार रूपये नकद, घरेलू सामान, अंकपत्र, आधार कार्ड समेत अन्य कागजात जल गए। राम लखन ने बताया कि वह बकाया रूपया देने के लिए मंगलवार को ही बैंक से निकाल कर लाए थे। आग लगने की सूचना तहसील में दी गई है।

ये भी पढ़ें -सुलतानपुर में STF ने पकड़ा हथियार तस्करों का गिरोह, असलहों का जखीरा बरामद

संबंधित समाचार