बहराइच : मछली का शिकार करने गए बालक की डूबकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। बिहार निवासी एक बालक अपने पिता के साथ क्षेत्र में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। बुधवार सुबह नहर में मछली का शिकार करते समय बालक की डूबकर मौत हो गई।

बिहार राज्य के जनपद नेवादा के थाना मुफसील के ग्राम समाय निवासी शिंटू (10) पुत्र दुर्गेश कुमार जिले में ईंट भट्ठे पर काम करता था। कोतवाली देहात के अमीनपुर नगरौर क्षेत्र में स्थित भट्ठे पर अपने पिता के साथ काम कर रहा था। बुधवार सुबह पिता के साथ रसूलपुर नहर में मछली मार रहा था। तभी पैर फिसलने से बालक पानी में डूब गया। उसका शव बाबा रसूलपुर नहर के पास मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि बालक की नहर में डूबकर मौत हुई है।

ये भी पढ़ें -Barabanki accident : रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, दो घायल

संबंधित समाचार