हरदोई: संविलियन विद्यालय में आयोजित हुई ताईक्वांडो की कार्यशाला, छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर
शाहाबाद, हरदोई। कस्बे के संविलियन विद्यालय उधरनपुर की छात्राओं और अध्यापिकाओं ने विद्यालय में आयोजित ताईक्वांडो की एक दिवसीय कार्यशाला में आत्मरक्षा के गुर सीखे। कस्बे के उधरनपुर के संविलियन विद्यालय में प्रधानाचार्या अंजू मिश्रा के निर्देशन में ताईक्वांडो के ब्लैक बेल्ट मास्टर तैय्यब द्वारा छात्राओं और अध्यापिकाओं को आत्मरक्षा के दाव पेंच सिखाए गए।
श्रीमती मिश्रा ने बताया ताईक्वांडो के कई स्टेप में माहिर होकर छात्राएं और महिलाएं स्वयं ही अपनी रक्षा कर सकती हैं।जिसकी वर्तमान परिवेश में अति आवश्यकता है।छात्राओं को ताईक्वांडो के दाव पेंच सीखकर अपनी रक्षा के लिए स्वयं को मजबूत करना चाहिए।इसके लिए अभिवावकों को भी छात्राओं की प्रतिभा को देखकर उन्हें आगे बढ़ाना चाहिए।
ताईक्वांडो में छात्र छात्राओं ने कई पुरस्कार हासिल कर कस्बे के नाम रोशन किया है। इस अवसर पर ताई क्वांडो की रेड वन निष्ठा सैनी, शिक्षिका रेनू,रागिनी,इन्दु, पुलकित, कुमोदनी सहित छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: हरदोई: पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन चोरों को किया गिरफ्तार
