Kannauj में अखिलेश यादव विपक्ष पर गरजे, बोले- आजम खां को मिलेगा न्याय, धर्म के आधार पर फंसाया गया, ये कही बड़ी बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज में आजम खां को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें धर्म के आधार पर फंसाया गया।

कन्नौज में आजम खां को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें धर्म के आधार पर फंसाया गया। इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि जिले में तीन बार मोदी आए। पर जिले को क्या दिया।

कन्नौज, अमृत विचार। आजम खां को न्याय मिलेगा, धर्म के आधार पर फंसाया गया है। यह बात बुधवार को सपा के पूर्व विधायक अनिल दोहरे के शांति पाठ में शामिल होने आए पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही। 

उन्होंने कहा कि आजम खां के साथ साजिश की गई है। बीजेपी की ओर से लाए गए अधिकारी उनको सजा दे रहे हैं। जाति व धर्म के आधार पर उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। उनको न्याय जरुर मिलेगा। जिले में विकास न होने पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिले में तीन बार आ चुके हैं। पर जिले की जनता को केंद्र की ओर से कुछ नहीं मिला है।

प्रदेश सरकार ने भी कन्नौज को कोई सौगात नहीं दी है। मेडिकल कॉलेज चालू कर दिया पर भाजपा की सरकार ने इसे भी नहीं चलाया। कैंसर अस्पताल भी चालू नहीं किया है। यहीं नहीं भाजपा सरकार डेंगू के एक मच्छर पर भी नियंत्रण नहीं रख सकी। पूरे प्रदेश में डेंगू व बुखार हावी है। लखनऊ भी अछूता नहीं है।

कहा कि मेरठ में एक मकान में धमाका हुआ जिसमें पांच की जान चली गई। यह साबुन की फैक्ट्री बताई जा रही है। क्या साबुन की फैक्ट्री में धमाका हो सकता है। यह तो केमिकल से ही हो सकता है। अधिकारी इसकी जांच इस लिये नहीं कर रहे कि फैक्ट्री किसी भाजपा नेता की है। इजरायल हमास युद्ध पर द्विपक्षीय वार्ता कर पड़ोसी देशों द्वारा समझौता कराने की बात कही।

सोलर प्लांट को बंद कर किया कलाम का अपमान

सपा सरकार में जनता को बिजली देने के लिए लगाया गया सोलर प्लाट बंद होने पर अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने सोलर प्लांट को बंद कर पूर्व राष्ट्रपति का अपमान किया है। प्लांट का उद्घाटन पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने किया था। जिस गांव में सोलर प्लांट लगाया गया है वह यादवों का भी गांव नहीं है। इसके बाद भी प्लांट को बंद कर दिया गया।

सरकार आने पर कराएंगे जाति जनगणना  

अखिलेश यादव ने कहा कि जाति आधारित जनगणना जरुरी है। इसे बीजेपी सरकार को कराना होगा। वह नहीं कराती तो मौका मिलने पर वह सत्ता में आने पर कराएंगे। कई प्रदेशों की सरकार व राजनैतिक दल जातीय जनगणना की मांग करते चले आ रहे हैं। 

आलू मंडी से एक किलो आलू सरकार ने नहीं खरीदा

अखिलेश ने रहा कि विशिष्ट आलू मंडी से किसानों को लाभ नहीं मिल रहा है। सरकार ने किसानों का एक किलो आलू सरकार ने यहां नहीं खरीदा। यदि सरकार रीदती तो किसानों को अधिक लाभ होता। सरकार ने सरकारी दर पर आलू खरीदने की बात कही थी पर खरीद नहीं कराई। यही नहीं किसानों की धान तैयार है पर सरकार ने खरीद केंद्र नहीं खोले हैं। इससे किसानों ने तैयार धान को मंडी के आढ़तियों को कम दाम में बेंचना पड़ रहा है।

संबंधित समाचार