अमरोहा: गाली का विरोध करने पर दबंगों ने युवक को पीटकर किया घायल

अमरोहा: गाली का विरोध करने पर दबंगों ने युवक को पीटकर किया घायल

मंडी धनौरा/अमरोहा, अमृत विचार। बछरायूं नगर के मोहल्ला बकाबाद में गाली का विरोध करने पर दबंगों ने युवक को पीटकर घायल कर दिया। घायल को धनौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

रात्रि दो बजे अकरम मोहल्ले में शादी में आ रहा था। यहां मोहल्ले में ताबिश, अजीम, शरीफ व आसिफ गाली गलौज कर रहे थे। जब अकरम ने गलियों का विरोध किया तो दबंगों ने उसे पीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने  तहरीर पर चारों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कियाहै।

ताऊ के बेटे ने की छेड़खानी, विरोध पर पीटा
अमरोहा। देहात थाना क्षेत्र में ताऊ के बेटे ने घर में घुसकर छेड़खानी की। विरोध के बाद कंधे पर काटकर जख्मी कर दिया। बचाव में आई मां के बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी तहेरे भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में किसान का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा पांच बेटियां है। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। जबकि तीसरी घर पर ही रहती है। किसान की बेटी का आरोप है कि उसके ताऊ का बेटा काफी समय से उस पर बुरी नीयत रखता है। आरोप है कि 15 अक्तूबर को अचानक वह घर में घुस लगा। आरोपी ने छेड़खानी और बुरी नीयत से पकड़ने के विरोध पर उसने कंधे पर काटकर जख्मी कर दिया। 

शोर सुनकर बचाव में पहुंची मां के बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया। हमले में वह भी गंभीर घायल हो गईं। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए घर से भाग गया। पीड़िता का आरोप है कि हमले में घायल मां तभी से अस्पताल में भर्ती हैं। देहात थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में मामले पारिवारिक विवाद सामने आया है। उनका कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा : डिवाइडर से टकराई एंबुलेंस, शाहजहांपुर के कारोबारी व पुत्रवधू की मौत, छह लोग घायल