बरेली: सर्दी बढ़ने के साथ खादी बाजार में गर्मी, कपड़ों की जमकर हो रही खरीदारी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। खादी से बने कपड़ों की बरेली में इन दिनों खासी डिमांड है। इसकी वजह साफ है कि खादी कपड़े सर्दियों में ठंड से बचने के लिए भरपूर गर्माहट देते हैं। जिसके चलते आज कल लोग खादी वस्त्रों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। ऐसे में ठंड की शुरूआत से ही खादी बाजार में गर्मी देखने को मिल रही है। खादी भंडार पर मिलने वाले इन कपड़ों में इनर सेट, शाल, चादर, टोपा, गुलबंद, जैकेट आदि उपलब्ध हैं। आपको बता दं कि शहर में अधिकतर खादी के कपड़े कश्मीर से आए जाते हैं। जिसमें 200 रुपये से लेकर 2500 रुपये तक की कीमत में मिल रहे हैं। 

खादी आपको दे सकता है शानदार लुक
बाजार में इन दिनों खादी की साड़ी से लेकर कुर्ता, पजामा, सिंपल और सोबर लुक पाने के लिए महिलाएं और पुरुष दोनों ही खादी को तवज्जो देते नजर आते हैं। इसके अलावा आप शादी जैसे खास फंक्शन में भी डार्क और फंकी कलर के खादी आउटफिट ट्राई कर सकते हैं। इसके अलावा सिल्क लहंगे के साथ खादी हैंडवर्क या खादी ब्राइडल वियर भी आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकता है।

साथ ही खादी मिक्स कॉटन साड़ी, खादी की लॉन्ग फ्रॉक, खादी की सिल्क साड़ी, खादी के कुर्ते और मिनी ड्रेस भी आपके लुक को एन्हॉन्स कर सकते हैं। खासकर मेड इन इंडिया के बढ़ते क्रेज की वजह से खादी के कपड़े लोगों में बेहद पॉपुलर हो चुके हैं।

ऐसे में कुछ खास तरह से खादी ड्रेस ट्राई कर आप लुक को स्टाइलिश और डिफरेंट बना सकते हैं। दरअसल, फैशन की दुनिया में खादी का आउटफिट कभी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होता है। वहीं सिंथेटिक कपड़ों की तुलना में खादी को नेचुरल अटायर की संज्ञा दी जाती है। ऐसे में किसी खास ओकेजन पर डिफरेंट लुक पाने के लिए खादी ट्राई करना अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

खादी कपड़े शरीर के लिए होते हैं बेहतर
खादी एक उच्च गुणवत्ता और शानदार कपड़ा है। जिसमें कपड़ों के लिए कई अविश्वसनीय गुण है। यह हल्का, टिकाऊ और हाथ में मुलायम अहसास के साथ आरामदायक है। खादी के कपड़े मौसम अनुकूल यानी गर्मियों में ठंडे और सर्दियों में गर्म रहते हैं। वे अत्यधिक सांस लेने योग्य, प्राकृतिक और शोषक है। खादी सामग्री शरीर के अनुकूल कपड़ा है। जो अन्य सिंथेटिक कपड़ों के विपरीत, किसी भी एलर्जी या जलन का कारण नहीं बनता है। 

जानिए कैसे बनते हैं खादी वस्त्र
खादी वस्त्र, सूती, रेशम या ऊन से बने हो सकते हैं। इसके लिए बनने वाला सूत चरखे की सहायता से बनाया जाता है। खादी कपड़े की रंगाई और बुनाई हाथ से की जाती है। जिसके वजह से यह और भी ज्यादा शानदार और खास बन जाता है। वहीं अगर हम खादी कपड़ों के दाम की  बात करें तो आज कल बाजार में खादी कपड़ा 200 रुपये से लेकर 2500 रुपये में मिल रहे हैं। 

जानिए खादी कपड़े और उनके दाम-
खादी शाल - 2000- 2500 रुपए तक 
चादर - 1000- 2500 रुपए तक
टोपा - 200- 350 रुपए तक
जैकेट - 1200- 2500 रुपए तक
इनर सेट - 1800- 2000 रुपए तक
गुलबंद - 300- 500 रुपए तक
खादी कपड़ा - 200- 1600 रुपए तक 

कई किस्म के होते है खादी के कपड़े
खादी को सिल्क, वूलन और कॉटन के साथ मिक्स किया जा रहा है। सिल्क और खादी के वस्त्रों को 50-50 फीसद के अनुपात से बनाया जाता है। यह फैब्रिक महंगा है, लेकिन राजसी लुक देता है। इसमें सलवार-कमीज, कुर्ता-पाजामा, साड़ी, जैकेट आदि परिधान मिल जाएंगे।

खादी कपड़ों को लेकर दुकानदारों ने क्या कहा
खादी भंडार के मैनेजर शंकर मिश्रा बताते हैं कि खादी कपड़े मौसम अनुकूल होने की वजह से लोगों में इसकी मांग अधिक है। वहीं यह सिंपल और अच्छा लुक देने में पहले नंबर पर आता है। साथ ही टिकाऊ होने की वजह से लोग इसे खरीदना पंसद करते है। हमारे यहां अधिकतर कपड़े कश्मीर से आते हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: मनौना धाम के महंत ने महिला से की मारपीट, गुंडागर्दी का वीडियो वायरल 

संबंधित समाचार