बरेली: पराली प्रबंधन के लिए खरीदें कृषि यंत्र, मिलेगा अनुदान
DEMO IMAGE
बरेली, अमृत विचार। संयुक्त कृषि निदेशक बरेली मंडल डाॅ. राजेश कुमार ने कहा कि धान की कटाई के बाद पराली से निजात पाने के लिए किसान इसे जला देते हैं। पराली जलाने से पर्यावरण को तो नुकसान होता ही है, साथ ही खेत की मिट्टी को भी नुकसान होता है।
यह भी पढ़ें- बरेली: इजरायल-फिलिस्तीन के युद्ध को लेकर धार्मिक टिप्पणी... बिगड़े हालात, 200 लोगों पर FIR
पराली जलाए बिना इससे मुक्ति पाने के लिए किसान कृषि यंत्र खरीद सकते हैं। इस पर उन्हें 80 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। एफपीओ को 80 प्रतिशत अनुदान के लिए इनसीटू योजना में यंत्र प्राप्त करने के लिए आवेदन करना होगा।
यंत्र की मदद से किसान पराली को जलाने की बजाए खेतों की जुताई, कटाई कर मिट्टी में मिला सकते हैं या इसका चारा बना सकते हैं। जोते गए धान के ठूंठ को रबी फसलों की सिचाई के दौरान सड़ाकर जैविक खाद बना सकते हैं। इससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी और किसानों को फसल का भरपूर उत्पादन मिलेगा।
यह भी पढ़ें- बरेली: बीडीओ ने दस दुकानदारों को जारी किया नोटिस, कहा- एक सप्ताह में दें जवाब...नहीं तो होगी कार्रवाई
