Ayodhya crime news : हनुमानगढ़ी में नागा साधु की गला दबाकर हत्या, बंद मिला CCTV
अयोध्या, अमृत विचार। थाना राम जन्मभूमि के कटरा चौकी क्षेत्र में स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में एक नागा साधु की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुँची पुलिस घटनास्थल की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि राम सहारे दास शिष्य दुर्बल दास उम्र 44 वर्ष की गला दबाकर हत्या देर रात कर दी गई है। मृतक के गले पर गहरा निशान मिला है। मिली जानकारी के अनुसार इस वारदात का संदेह परिसर में ही रह रहे ऋषभ शुक्ला पुत्र उमेश शुक्ला पर जाहिर किया गया है। मौके से फ़िलहाल वो फरार है,जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
सबसे बड़ी बात है कि पुलिस को घटनास्थल पर लगा सीसीटीवी बंद मिला है। बताते चलें कि बीते एक माह के अंदर हनुमानगढ़ी में ये दूसरी घटना घटी है। कुछ दिन पहले एक नागा साधु ने यहाँ सुसाइड कर लिया था।
ये भी पढ़ें -अयोध्या मेयर की भाभी का निधन, तीर्थयात्रा के दौरान हुईं थी बीमार
