बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, छत की मंजिल से कूदा शख्स, दिल दहला देगा VIDEO
बेंगलुरु। कर्नाटक से एक दिल दहला देने वाला विडियो सामने आया है। जहां राजधानी बेंगलुरु के एक पॉश इलाके की एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आग लगने की घटना के बीच इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर आग लग जाने की वजह से वहां रखे सिलेंडर में विस्फोट हो गया। आग लगने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि आग लगने की वजह से छत की मंजिल पर एक व्यक्ति फंस गया। पूरी छत पर और उसके नीचे की एक मंजिल पर आग लगी हुई थी। आग इतनी भयानक थी कि लपटों से बचने के लिए उस व्यक्ति ने चारों तरफ देखा लेकिन उसको कहीं भी बचने का रास्ता नहीं दिखा। वीडियो में आगे दिख रहा कि फिर अपनी जान बचाने के लिए उस व्यक्ति ने वहां से छलांग लगा दी।
Fire erupts in Mudpipe, a #Bengaluru pub on the 4th floor of the building in Tavarekere, near BTM Layout 1st Stage. One person jumped off(as seen in the 2nd video), sustained injuries & has been hospitalized pic.twitter.com/txg31AM8SS
— Karnataka Weather (@Bnglrweatherman) October 18, 2023
पुलिस के अनुसार आग में फंसा एक युवक घबराकर चौथी मंजिल से कूद गया था। फिलहाल, वह जिंदा है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है
ये भी पढ़ें- दो राज्यों के बदले गए राज्यपाल, रघुवर दास को ओडिशा तो इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया
