Double Murder In Kanpur Dehat: युवती और बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या, सेवानिवृत शिक्षक गंभीर, तीसरी शादी की थी...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में युवती और बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या।

कानपुर देहात में युवती और बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। जबकि सेवानिवृत शिक्षक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।

कानपुर देहात, अमृत विचार। जिले में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। भोगनीपुर थानाक्षेत्र के अमरौधा कस्बे में सेवानिवृत शिक्षक और उसके साथ रह रही युवती पर चाकुओं से कई वार किए। चीख-पुकार सुन उठे पिता पर भी हमलावरों ने कई वार किए। हमले में बुजुर्ग व युवती की मौत हो गई। जबकि शिक्षक का कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज चल रहा है। डबल मर्डर की सूचना पर एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। 

यह है घटनाक्रम

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अमरौधा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक विमल द्विवेदी 63, उनके पिता रामप्रकाश (85) और घर में रह रही युवती खुशबू (35) पर रात में चाकुओं से हमला किया गया। इसमें रामप्रकाश और खूशबू की मौत हो गई। जबकि विमल द्विवेदी का कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज चल रहा है। डबल मर्डर की जानकारी पर एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, एएसपी राजेश पांडेय पहुंचे। 

सेवानिवृत शिक्षक ने की तीन शादी

विमल द्विवेदी बरौर थानाक्षेत्र के अंगदपुर इंटर कॉलेज से अध्यापक के पद से रिटायर्ड हुए थे। उन्होंने तीन शादी की थी। इसमें पहली पत्नी की उनकी मौत हो चुकी है। जबकि दूसरी पत्नी कमलेश कुमारी से उनके दो बच्चे है। उनकी दूसरी पत्नी कमलेश कुमारी रूरा थानाक्षेत्र स्थित कमलापुर अपने मायके गई थी। इधर, बीते एक माह पहले विमल ने 35 वर्षीय खुशबू द्विवेदी नाम की महिला से तीसरी शादी की थी। इसी विवाह से विमल के परिजन, पत्नी कमलेश कुमारी व दो बेटे नाराज चल रहे थे।

डकैती के दौरान पहले पत्नी की हुई थी मौत

करीब 25 वर्ष पहले विमल के घर में डकैती पड़ी थी। जिसमे उसकी पहली पत्नी उमा के ऊपर हमला हुआ था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। आज फिर उसके घर मे यह घटना हुई। जिसमें विमल के पिता व उसकी तीसरी पत्नी खुशबू की मौत हो गई है।

 

संबंधित समाचार