मऊ में सपा विधायक की हत्या मामले में मुख्तार के करीबी समेत 16 आरोपी बरी
मऊ/आजमगढ़, अमृत विचार। जिले में साल 2010 में हुई तत्कालीन समाजवादी पार्टी विधायक कपिल देव यादव हत्याकांड में फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट ने 16 आरोपियों को बरी कर दिया है। सूत्रों के अनुसार इनमें मुख़्तार अंसारी के करीबी मनोज राय और अंकुर राय भी शामिल हैं। अदालत का ये फैसला 13 साल बाद आया है।
बताते चलें कि सपा विधायक कपिल देव यादव की दिनदहाड़े गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड को अंजाम देने का आरोप 6 लोगों पर लगा था। जबकि इस मामले में 16 लोगों को आरोपी बनाया गया था। इस मामले में 23 गवाह थे जो अपने बयान से मुकर गए। मिली जानकारी के अनुसार अदालत ने साक्ष्यों और पर्याप्त गवाही न होने के चलते सभी 16 आरोपियों को बरी कर दिया है।
ये भी पढ़ें -जियाउल हक हत्याकांड : प्रतापगढ़ में CO को छोड़कर भागे SO से पूछताछ कर रही CBI की टीम
