मुरादाबाद : 10 लाख रुपए ना मिलने पर महिला को पीटा, आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने अपने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि 10 लाख रुपए की मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले उसके साथ आए दिन मारपीट करते थे। शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने सात नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र निवासी महिला ने तहसील में बताया कि उसका निकाह 18 नवंबर 2020 को थाना क्षेत्र निवासी उजैर के साथ हुआ था। आरोप है की शादी में मिले दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे। वह दहेज में अतिरिक्त 10 लख रुपए की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर वह आए दिन महिला के साथ मारपीट करते थे।
महिला ने बताया कि उसके जेठ ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसने इसकी शिकायत अपने पति से की तो पति ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति उजैर, जेठ जुबेर, सास साहिदा, नंद हीना, सना और समसाद, उमर और एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : पारदर्शिता से मतदाता सूची बनवाने में राजनीतिक दलों का सहयोग जरूरी-जिलाधिकारी
