IND Vs BAN World Cup 2023 : हार्द‍िक पांड्या बॉलिंग करते हुए घायल, व‍िराट कोहली ने की गेंदबाजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। वर्ल्ड कप 2023 में भारत-बांग्लादेश मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया है। हार्द‍िक पांड्या नौवां ओवर करते हुए इंजर्ड हो गए। फिर उनकी जगह व‍िराट कोहली ने गेंदबाजी करवाई।

हार्दिक पांड्या ने मैदान में फिजियो से उपचार भी कराया लेकिन वे ठीक से चल नहीं पा रहे थे। उनके जाने पर विराट कोहली ने उनका ओवर पूरा कराया। कोहली ने आठ साल बाद वर्ल्ड कप में बॉलिंग की है। कोहली ने तीन बॉल पर 15 रन दिए।

ये भी पढ़ें : टेनिस को अलविदा कहने का कोई इरादा नहीं : वीनस विलियम्स 

संबंधित समाचार