लखनऊ में युवक ने जज पर किया हमला, गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की, हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बुधवार की देर रात को इसकी बानगी देखने को मिली जब एक जज साहब का ही एक युवक ने काजल पकड़ लिया और उनकी गला दबाकर मारने की कोशिश की गई। उनके अर्दली ने किसी तरीके से जज साहब को बचाया तब जाकर आरोपी युवक ने उनको छोड़ा और कार लेकर भाग खड़ा हुआ।

गाड़ी के नंबर के आधार पर पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है। जज ने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और आरोपी युवक की तलाश में दो टीमें लगा दी हैं। 

बता दें कि राजधानी के पाश कालोनी डालीबाग की बटलर पैलेस इलाके में रहने वाले अपर जिला व सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट आशुतोष कुमार सिंह देर शाम करीब 7 बजकर 40 मिनट पर घर से अपनी गाड़ी से निकले थे। उनके साथ उनका अर्दली गौरव वर्मा भी था। वह डालीबाग के नेहा त्रिपाठी सैलून के सामने पहुंचे ही थे कि तभी पीछे से आ रही एक बलेनो कार ने उनकी गाड़ी में बायीं तरफ से टक्कर मार दी।

जिसके बाद कार सवार ने उनको रुकवाया और  गाली गलौज करते हुए कॉलर पकड़कर बाहर खींच लिया। इसके बाद उसने उनका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। अर्दली गौरव ने किसी तरह से उनको जज साहब को बचाया, जिसके बाद युवक अपनी कार बलेनो लेकर भाग निकला।

पुलिस ने जांच में बताया कि ये बलेनो कार गुलनार खान के नाम पर है जज ने तहरीर में कार नंबर लिखा है इसका नंबर यूपी 32 एनडब्ल्यू 1748 है। आरोपी युवक निरालानगर डालीगंज का रहने वाला है। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी सेंट्रल अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि जज की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है।

गाड़ी टकराने के बाद विवाद हुआ था। जिसके बाद घटना हुई। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कार नंबर के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी। 

यह भी पढ़ें: बच गई अमेठी ब्लाक प्रमुख की कुर्सी, कोरम अपूर्ण होने से अविश्वास प्रस्ताव पर नहीं हुआ मतदान

संबंधित समाचार