बरेली: रोक बेअसर...बेसिक शिक्षा विभाग में संबद्धीकरण का खेल जारी, बीएसए को रिपोर्ट देने के निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस संबंध में महानिदेशक ने बीएसए को एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

बरेली, अमृत विचार। रोक के बाद भी बेसिक शिक्षा विभाग में कर्मी और शिक्षकों के संबद्धीकरण का खेल जारी है। इस संबंध में महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने बीएसए काे एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

उच्च प्राथमिक स्कूलों के कई अनुदेशक ब्लाक संसाधन केंद्र (बीआरसी) से संबद्ध हैं, जिनसे डाटा फीडिंग जैसे कार्य कराए जा रहे हैं। जबकि उन्हें स्कूलों में बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा देने के लिए रखा गया है। अनुदेशक विकास शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, जितेन्द्र कुमार बीआरसी शेरगढ़ और अनुदेशक दिग्विजय, गुलहसन बीआरसी फतेहगंज पश्चिमी से अटैच हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: फर्नीचर की तीन दुकानों में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

अनुदेशक सौरभ रस्तोगी, प्रियंका और शिक्षक विनोद कुमार बीआरसी बहेड़ी से संबद्ध हैं। देवचरा प्राथमिक स्कूल की शिक्षामित्र आकांक्षा रस्तोगी प्राथमिक स्कूल भूड़ा से संबद्ध हैं। नगर क्षेत्र में प्रधान अध्यापक उमेश कुमार गुद्दड़ बाग स्कूल में तैनात थे, अब उन्हें खड़ौआ में अटैच कर दिया है।

प्रधान अध्यापक प्रतीक्षा कई वर्षों से महलऊ के स्कूल से संबद्ध हैं। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष डाॅ. विनोद शर्मा ने संबद्धीकरण पर रोक लगाने के लिए बीएसए को पत्र सौंपा है।

सभी विकास खंडों में संबद्धीकरण पर रोक लगाने को लेकर खंड शिक्षा अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। यदि कहीं पर इस तरह की स्थिति पाई जाती है तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी---संजय सिंह, बीएसए।

यह भी पढ़ें- बरेली: नवरात्र में मां के भक्तों पर 'महंगाई की मार'! बाजार में जेब हो रही ढीली

संबंधित समाचार