बरेली: यात्रियों को मिलेगी राहत, राजधानी बसों का किराया 10 प्रतिशत होगा कम
बरेली, अमृत विचार। रोडवेज की राजधानी बसों का किराया 10 प्रतिशत कम किया जाएगा। परिवहन निगम के प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी किया है। वहीं रोडवेज के परमानेंट कर्मचारियों की तरह अब संविदा कर्मचारियों के परिवार को भी यात्रा का पास मिलेगा।
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अध्यक्ष वेंकटेश्वर लू ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राजधानी बसों का किराया 10 प्रतिशत कम किया जाए।
उन्होंने कहा है कि यातायात अधीक्षक और यातायात निरीक्षक को दो सेट वर्दी की धनराशि भी जल्द मुहैया कराई जाएगी। आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि प्रमुख सचिव का आदेश अभी लिखित में नहीं मिला है। बैठक में यह निर्णय लिए गए हैं आदेश मिलने के बाद उसका पालन कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें- बरेली: फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भाजपाइयों ने थाने पहुंचकर काटा हंगामा
