प्रयागराज: पारिवारिक विवाद से परेशान युवक ने काटी हाथ का नस, हड़कंप
नैनी, प्रयागराज। मुंबई से बिहार घर जा रहे एक युवक ने अपने हाथ की नस काट ली। नैनी मेवालाल की बगिया के समीप ज्यादा खून बहता देख लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची नैनी पुलिस ने युवक का नाम पता पूछते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के मुताबिक सीतामढ़ी, बिहार निवासी आलोक सिंह पुत्र अवधेश सिंह ट्रेन पर सवार होकर मुंबई से अपने घर बिहार जा रहा था। बताया जाता है कि उसका परिवार के लोगों से किसी बात कोे लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज आलोक ने अपने हाथ की नस काट ली और नैनी के मेवालाल की बगिया पहुंच गया। वहां हाथ से खून बहता देख लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची नैनी पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती करवा दिया।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: दलित गौरव संवाद की समीक्षा करने राजधानी में जुटे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता
