लखनऊ: दलित गौरव संवाद की समीक्षा करने राजधानी में जुटे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की गुरुवार को राजधानी स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें 9 अक्टूबर को कांशीराम की पुण्यतिथि पर शुरू हुई दलित गौरव संवाद अभियान की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक का नेतृत्व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने किया।

दरअसल, 9 अक्टूबर को कांशीराम की पुण्यतिथि थी और इसी दिन से कांग्रेस ने 'दलित गौरव संवाद' शुरू किया था। इसके तहत प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ता दलित सम्मेलन कर रहे हैं और दलितों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास कर रहें। इतना ही नहीं जो समस्या जिले स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ता दूर नहीं कर पाते। उन समस्याओं से संबंधित पत्र प्रदेश अध्यक्ष को दिया जाता है। इस सम्मेलन के जरिये कांग्रेस अपनी स्थित मजबूत करने का प्रयास कर रही है। दलित गौरव संवाद कार्यक्रम 26 अक्टूबर तक चलेगा।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री दीपक कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद आलम, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, बरेली महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला, बदायूं जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह,  पीसीसी सदस्य योगेश जौहरी, पीसीसी सदस्य पारस शुक्ला, महासचिव सुरेंद्र सोनकर, महासचिव फिरोज खान वरिष्ठ कांग्रेसी मुकेश वाल्मीकि शामिल हुये।

यह भी पढ़ें: प्रतापगढ़: नाबालिग दिव्यांग से दुष्कर्म के दोषी को कोर्ट ने सुनाई 20 साल के कारावास की सजा, अर्थदंड भी लगाया

संबंधित समाचार