बरेली: छात्रा को अश्लील मैसेज भेजकर लड़की ने किया ब्लैकमेल, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीबीगंज, अमृत विचार। सीबीगंज की एक छात्रा के मोबाइल पर एक अनजान लड़की ने पहले अश्लील मैसेज और वीडियो भेजी फिर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। छात्रा ने यह बात अपने घर पर बताई। छात्रा की बहन की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

गांव बिबियापुर निवासी छात्रा लालकुआं में रहकर पढ़ाई करती है। उसके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से अश्लील मेसेज और वीडियो आए। छात्रा ने जब नंबर ट्रूकॉलर पर देखा, तो अंजलि बेबी लिखकर आया। छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो अंजलि ने पहले उसे जान से मारने की धमकी दी। अंजलि ने कई बार वीडियो और अश्लील मेसेज भेजने के बाद फिर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें- बरेली: साहिबाबाद और कौशांबी में नो एंट्री, दूसरे रूट से जाएंगी रोडवेज बसें

संबंधित समाचार