शारदीय नवरात्रि : देवी दुर्गा के षष्टम स्वरुप मां कात्यायनी का पूजन कर रहे भक्त, लग रहा शहद का भोग  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। शारदीय नवरात्रि का आज छठा दिवस है। आज के दिन देवी दुर्गा के षष्टम स्वरुप मां कात्यायनी के पूजन का विधान है। आज का व्रत माँ कात्यायनी को समर्पित होता है। पुराणों के अनुसार मां के चार हाथ हैं, जिसमें से एक कर में वो तलवार धारण किये हैं। मां कात्यायनी बाघ की सवारी करती हैं। आचार्यों के अनुसार मां कात्यायनी की पूजा करने से बीमारी और भय दूर होते हैं। इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए। मां को विशेष रूप से पूजन के बाद भक्त शहद का भोग लगा रहे हैं। 

राजधानी के कालीबाड़ी मंदिर में बंगाली समुदाय की तरफ से विशेष पूजा का आयोजन किया गया है। यहाँ मां दुर्गा की मूर्ति को ख़ास तरीके से सजाया गया है। साथ ही उन्हें प्रमुख रूप से लाल चुनरी अर्पित की जा रही है। मां कात्यायनी को शहद का भोग लगाया जा रहा है। माना जाता है कि भक्तों की आराधना से प्रसन्न मां उन्हें भयमुक्त जीवन का आशीर्वाद देती हैं और उनके सभी संकटों को हर लेती हैं। 

ये भी पढ़ें - Sharadiya Navratri 2023: चंडिका मंदिर में मां सती के नेत्र की होती है पूजा, जानें वजह   

संबंधित समाचार