अलीगढ़ : 24 अक्टूबर को निकलेगी मां काली की शोभा यात्रा, प्रशासन सतर्क - रामबारात पर हुआ था हमला   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़, अमृत विचार। आगामी दशहरा पर 24 अक्टूबर को जिले में मां काली की शोभायात्रा निकली जाएगी। इसको लेकर पुलिस-प्रशासन बेहद सतर्क हो गया है। पुलिस यात्रा के सभी मार्गों पर निरीक्षण कर कड़ी चौकसी रख रही है। गौरतलब है कि बीते रविवार को रामबारात पर एक विशेष समुदाय के लोगों ने हमला कर दिया था। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ था। 

एसपी सिटी ने यात्रा के पूरे मार्ग का अवलोकन एसपी और उच्चाधिकारियों ने किया है। सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम करने के लिए सीओ राकेश शिशोदिया और चंडौस कोतवाल सीताराम सरोज को निर्देशित किया गया है। 

ये भी पढ़ें -हरदोई : ससुराल जाने की तैयारी कर रहे सपा प्रदेश सचिव अब जाएंगे हवालात

संबंधित समाचार