Good News: Kanpur के हर जोन में छह सड़कें बनेंगी मॉडल... नगर निगम में टेंडर प्रकिया की तैयारी, यह सड़क की गई चिन्हित
कानपुर के हर जोन में छह सड़कें बनेंगी मॉडल।
कानपुर के हर जोन में छह सड़कें मॉडल बनेंगी। शहर में 36 सड़कें चिह्नित की गई। इसके साथ ही नगर निगम में टेंडर प्रक्रिया की तैयारी हो रही है।
कानपुर, अमृत विचार। शहर में खुदी सड़कों की मरम्मत के बाद हर जोन में आधा दर्जन मॉडल सड़कों को बनाने का काम शुरू होगा। इससे शहर की तस्वीर बदल जाएगी। नगर निगम ने छह जोन में 36 सड़कें चिह्नित की हैं। अब टेंडर प्रक्रिया की तैयारी हो रही है।
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत सड़कें चमाचम करने की योजना अब जमीन पर उतरेगी। इसके लिए 36 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। हर जोन में 6 सड़कों को मॉडल बनाया जाएगा। अभी शहर में वीआईपी के आने पर नगर निगम अमला उस क्षेत्र को चमकाने में जुट जाता है। ऐसे में अक्सर दूसरे क्षेत्रों में दिक्कत खड़ी हो जाती है।
कई बार रातो-रात सड़क बनाने के अलावा अन्य काम करवाने पड़ते हैं। इसी समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने हर जोन में छह सड़कों को मॉडल बनाने के लिए चुना है। इन सड़कों पर जल निकासी की बेहतर व्यवस्था के साथ सफाई, मलबा उठान, मार्ग प्रकाश चमका कर मार्गों को अतिक्रमण और अवैध होर्डिंग्स मुक्त बनाया जाएगा।
जोनवार चयनित हुईं सड़कें
जोन-1
-बड़ा चौराहा से मूलगंज होते जरीब चौकी
-परेड चौराहा से मूलगंज होते घंटाघर चौराहा
-घंटाघर चौराहा से डिप्टी पड़ाव तक
-एक्सप्रेस रोड से कैनाल रोड तक
-ग्रीनपार्क चौराहे से फूलबाग होते सर्किट हाउस
-नरौना चौराहा से घंटाघर होते टाटमिल तक
जोन-2
- हरजेंदर नगर चौराहा से होते ओमपुरवा तक
- मनोज इंटरनेशनल पीएसी मोड़ से बिनगवां
- नौबस्ता बाईपास से बिनगवां तक
- जाजमऊ पुल से रामादेवी सब्जी मंडी होते नौबस्ता बाईपास
- नई चुंगी जाजमऊ से सिद्धनाथ मंदिर होते सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट वाजिदपुर तक
- रूमा से रामादेवी होते टाटमिल तक
जोन-3
- नौबस्ता से बारादेवी होते जूही खलवा पुल तक
- किदवई नगर चौराहा से बारादेवी होते जूही डिपो
-टाटमिल से होते हुए यशोदा नगर बाईपास तक
-दीप सिनेमा से किदवई नगर होते शनिदेव मंदिर तक
- सचान गेस्ट हाउस से आरबीआइ नाला तक
- बाबा कुटी से मार्बल मार्केट किदवईनगर होते किराना सेवा समिति तक
जोन-4
- कंपनी बाग चौराहा से मंडलायुक्त आवास छह बंगलिया होते चुन्नीगंज तक
- गोल चौराहा जीटी रोड से टाटमिल तक
- गंगा बैराज से कंपनी बाग होते ग्रीनपार्क चौराहा
- गोल चौराहा जीटी रोड से जरीब चौकी होते टाटमिल तक
- स्वरूप नगर थाने से राजीव पेट्रोल पंप होते हुए रानीघाट चौराहा तक
- जरीब चौकी से पीरोड, रामबाग होते गुमटी नंबर पांच तक
जोन-5
-विजय नगर से दादा नगर होते लोहिया बाईपास चौराहा
-सचान गेस्ट हाउस से शास्त्री चौक होते दुर्गा मंदिर गुजैनी तक
-फजलगंज चौराहा से गोविंद नगर बाजार तक
-विजय नगर से सीटीआइ चौराहा होते हुए कारगिल पेट्रोल पंप तक
-जरीब चौकी से फजलगंज होते पनकी बाईपास
-भौंती से कूड़ा निस्तारण प्लांट होते हुए गुजैनी, बर्रा बाईपास
जोन-6
-गुरुदेव चौराहा जीटी रोड से विकास नगर होते हुए कंपनीबाग चौराहा
-कल्याणपुर से इंदिरा नगर होते हुए केसा तिराहा
-गोल चौराहा जीटी रोड से गुरुदेव चौराहा जीटी रोड होते हुए आइआइटी नारामऊ
-पनकी नहर से होते हुए कल्याणपुर क्रासिंग
-विजय नगर से डबल पुलिया होते कल्याणपुर रोड तक
-गोल चौराहा से जेके मंदिर,मरियमपुर चौराहा होते विजय नगर तक
कार्ययोजना तैयार है। अभी शहर में सड़कों का मरम्मत कार्य चल रहा है। जल्द ही टेंडर कराकर 36 सड़कों को मॉडल बनाया जाएगा।- शिवशरणप्पा जीएन, नगर आयुक्त।
