भदोही : हाईटेंशन तार की चपेट में आने से महिला की मृत्यु, बेटी घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भदोही, अमृत विचार। जिले के कोइरौना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इनार गांव में घास काटने गई मां और बेटी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से झुलस गईं जिसके बाद मां की मौत हो गई। कोइरौना थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीमती गीता राय ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इनार गांव के निवासी सियाराम यादव की पत्नी रेशमा (40) अपनी बेटी अंशिका (15) को साथ लेकर अपने खेत में बृहस्पतिवार देर शाम घास काटने गई थी । खेत में हाइटेंशन तार टूट कर गिरा हुआ था। 

उन्होंने बताया अंशिका ने जैसे ही खेत में कदम रखा, उसके दोनों पैर बिजली के तार पर पड़े। करंट लगने से अंशिका को तड़पते देख उसकी मां रेशमा ने किसी तरह उसे धक्का दिया पर वह खुद उसी तार पर जा गिरी और तार से चिपक गई। गीता राय ने बताया कि दोनों को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से देर रात जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रेशमा को मृत घोषित कर दिया। अंशिका को शुक्रवार को वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने रेशमा के शव को बीती रात पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया अंशिका के दोनों पैर से लेकर कमर तक का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया है और उसकी हालत गंभीर है।

ये भी पढ़ें -श्रीअन्न की खेती को बढ़ावा देने निकले कृषि मंत्री, किसानों से किया संवाद

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका