श्रीअन्न की खेती को बढ़ावा देने निकले कृषि मंत्री, किसानों से किया संवाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शुजागंज/ अयोध्या, अमृत विचार। श्रीअन्न की खेती को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही कृषि विभाग के अधिकारियों को लेकर खेत - खेत घूमे। उन्होंने खेतों में किसानों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उत्पादन और लाभ की जानकारी लेते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।
  
सबसे पहले कृषि मंत्री रुदौली विधायक रामचन्द्र यादव के साथ मवई ब्लॉक अंतर्गत शिवाला चौराहा पर किसान रामप्रेस यादव के खेत में पहुंचे। उन्होंने बोए गए श्रीअन्न सांवा और ज्वार की खेती का स्थलीय निरीक्षण किया। कृषि मंत्री नें से पूछा कि मूंग, सांवा और ज्वार की सहफसली खेती से क्या लाभ है? उत्पादन कितना हो रहा है?। इसके बाद मंत्री ने अतीक अहमद के खेत में कोदौ तथा नागेश्वर प्रसाद यज्ञसैनी के खेत में सहफसली उड़द एवं कुसुम और प्रधान नगरा राजेंद्र यादव के आवास पर गौ पालन पर चर्चा, सांवा, ज्वार और बाजरा की खेती देखी। इस अवसर पर कृषि विभाग के तमाम अधिकारी, एसडीएम समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -लखनऊ: धर्मवीर प्रजापति का जेल अधिकारियों को निर्देश, कैदियों के लिए पूजा-पाठ, फलाहार की हो व्यवस्था

संबंधित समाचार