कंगना रनौत बनीं बुआ, एक्ट्रेस की भाभी ने बेटे को दिया जन्म...रखा ये नाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। नवरात्र के मौके पर कंगना रनौत के घर एक नन्हा मेहमान आया है। एक्ट्रेस की भाभी ने एक बेटे को जन्म दिया और वो बुआ बन चुकी हैं। अपने भतीजे की तस्वीरें खुद कंगना ने फैंस के साथ शेयर की हैं। घर के चिराग को गोद में लेकर वह अपने आंसू भी नहीं रोक पाई और भावुक हो गईं।

https://www.instagram.com/p/CynM6GGIHRz/?img_index=1

इन तस्वीरों में एक्ट्रेस के भाई और भाभी अपने न्यू बॉर्न बेबी पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरें शेयर कर कंगना ने लिखा, आज इस सौभाग्यपूर्ण दिन पर हमारे परिवार को संतान प्राप्ति हुई है, मेरे भाई अक्षत रनौत और उनकी धर्मपत्नी ऋतु रनौत को सौभाग्य से पुत्र प्राप्ति हुई है। इस तेजस्वी एवं मन मोह लेने वाले बालक का नाम हमने अश्वथामा रणौत रखा है। आप सब हमारे परिवार के नये सदस्य को आशीर्वाद दें। 

https://www.instagram.com/p/CynIFSOo5vs/?img_index=1

ये भी पढ़ें : अलग हो रहे हैं Shilpa Shetty और Raj Kundra? फिल्म की रिलीज से पहले किया ऐलान

 

संबंधित समाचार