मुरादाबाद : लाकड़ी फाजलपुर व ढक्का में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जेसीबी से अवैध निर्माण ध्वस्त कराती मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम, ढक्का में अवैध निर्माण स्थल को प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने सील किया

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने प्राधिकरण क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण पर शुक्रवार को भी जेसीबी चलवाया। लाकड़ी फाजलपुर में 5 बीघा भूमि पर किए अवैध निर्माण को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कराया तो ढक्का में अवैध निर्माण स्थल को सील कर दिया। इससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

प्राधिकरण के सहायक अभियंता सागर गुप्ता, अवर अभियंता आरपी यादव के नेतृत्व में प्रवर्तन टीम ने ग्राम ढक्का में रहीश द्वारा लगभग 3 बीघा भूमि पर अवैध तरीके से निकाले गए प्लाट पर अवैध निर्माण को उत्तर प्रदेश नगर नियोजन अधिनियम के अंतर्गत योजित वाद में पारित ध्वस्तीकरण आदेश के क्रम में जेसीबी से ध्वस्त कराया। टीम ने लाकड़ी फाजलपुर में ताहिर द्वारा लगभग 5 बीघा भूमि पर किए अवैध प्लॉटिंग पर निर्माण को भी ध्वस्त कराया। वहीं ग्राम ढक्का में राम सिंह सैनी द्वारा किए गए अवैध निर्माण को आदेश के पालन में मझोला थाने की पुलिस बल की मौजूदगी में सील कर दिया।

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शैलेष कुमार ने लोगों से अपील किया कि प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराए बिना कोई भी निर्माण कार्य न करें। ऐसा मिलने पर प्राधिकरण की ओर से कभी भी ध्वस्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अनियोजित रूप से अवैध प्लाट पर किए जा रहे निर्माण को अवैध माना जाएगा। प्राधिकरण कभी भी ऐसे निर्माण को चिह्नित कर नियमानुसार ध्वस्त करा देगा जिसकी जिम्मेदारी निर्माणकर्ता की होगी। इसलिए कोई भी भवन और भूखंड खरीदने से पहले उसके वैधता की जानकारी प्राधिकरण कार्यालय से अवश्य प्राप्त कर लें।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: हांगकांग मेगा शो में दिखी भारत के हस्तशिल्प की झलक

संबंधित समाचार