रामपुर : मां-बेटे के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भड़के परिजन, लगाया जाम, बोले- पुलिस ने ले ली मोटी घूस
रामपुर, अमृत विचार। मां बेटे के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजनों में आक्रोश फैल गया। शुक्रवार को परिजन और रिश्तेदार एकत्रित होकर मिलक-पटवाई मार्ग स्थित रेलवे फाटक पहुंच गए। जैसे ही नेमचंद का शव रेलवे फाटक पर पहुंचा। सभी ने शव के वाहन को रोक लिया। महिलाओं ने रोना पीटना शुरू कर दिया। सड़क पर शव रख हंगामा कर दिया। यह देश पुलिस के हांथ पांव फूल गए। काफी समय तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। वहीं परिजनों ने पुलिस मोटी घूस लेने का आरोप लगाया।
मिलक थाना क्षेत्र के गांव तरव्वा निवासी झम्मनलाल पुलिस से की शिकायत में बताया, उसका भाई नेमचंद जमीन के संबंध में चल रही तारीख पर गुरुवार को तहसील गया था। शाम के समय तहसील में प्रधान रघुनंद शर्मा का बेटा पवन और चाचा नारायण का लड़का महेंद्रपाल आए थे। उसके बाद दोनों लोग नेमचंद को कुछ बात करने का कहकर बाहर ले गए। जब वह वापस आया तो बोला मुझे जहरीली चीज खिला दी है। उसको झम्मन लाल तुंरत सीएचसी ले गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसको बरेली के लिए रेफर कर दिया था। देर रात को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए थे। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पवन, महेंद्र पाल, रघुनंदन शर्मा, नारायन दास और सरदार गुरमीत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर ली। शुक्रवार को जब युवक का शव घर आ रहा, तो पटवाई रेलवे फाटक के पास परिजनों ने शव को रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ के एन आनंद मौके पर पहुंच गए।
आक्रोशितों को समझाने का बहुत प्रयास किया लेकिन आक्रोशितों का आक्रोश और बढ़ गया। शव को गांव ले जाने से इंकार कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार भी करने से इंकार कर दिया। माहौल बिगड़ते देख जिले भर की पुलिस बुलाई गई। केमरी के थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार सिंह द्वारा 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी कर जेल भेजने के आश्वासन पर आक्रोशित लोग शांत हुए। इस दौरान जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर मृतक के परिजनों ने हंगामा किया था। जिनको शांत करा दिया गया। 24 घंटे के अंदर ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ जारी है। - डॉ. संसार सिंह, एएसपी।
ये भी पढ़ें:- रामपुर : दो ट्रकों की भिड़ंत में एक चालक की मौत, परिवार में कोहराम
