हल्द्वानी: राज्य एक दूसरे की कृषि उपज की बिक्री को देंगे मंडियां व गोदाम 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। चंडीगढ़ में मंडी परिषद एवं विपणन बोर्ड की अध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें शामिल राज्यों ने कृषि क्षेत्र में प्रगति पर एक दूसरे को सहयोग करने पर सहमति जताई। 

चंडीगढ़ के पंचकूला में मंडी परिषद एवं विपणन बोर्ड के अध्यक्षों की बैठक का शुभारंभ हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने किया। उन्होंने कहा कि किसानों की उपज का लाभकारी मूल्य मिलेगा। राज्य भी अपनी-अपनी उपज अन्य राज्यों में भी बिक्री कर सकेंगे। राज्यों में बनी मंडियों व गोदामों का भी उपयोग कर सकेंगे।

उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर रहे मंडी परिषद एवं विपणन बोर्ड के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू ने कहा कि राज्यों के कृषि उपज की बिक्री में आपसी सहयोग से उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों के छोटे किसानों को बहुत फायदा होगा। मोटे अनाज को उचित कीमत पर खरीद कर पूरे देश में विक्रय  किया जा सकेगा।

उत्तराखंड का पर्वतीय क्षेत्र में होने वाला अनाज गंभीर बीमारियों में भी लाभकारी है। उन्होंने सभी प्रदेशों के प्रतिनिधियों से उत्तराखंड के मोटे अनाज एवं अन्य उपज के विपणन में सहयोग करने की अपील की। इसमें गोवा, पंजाब, हरियाणा समेत आठ राज्यों के अध्यक्षों ने हिस्सा लिया। 

 

संबंधित समाचार