Kanpur: CM Yogi की हर जनप्रतिनिधि दो हजार लोग लाएंगे, अनुसूचित सम्मेलन में सीएम करेंगे शिरकत, तैयारियां जोरों पर
कानपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ की सभा में हर जनप्रतिनिधि दो हजार लोग लाएंगे।
कानपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ की सभा में हर जनप्रतिनिधि दो हजार लोग लाएंगे। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज पार्क किदवई नगर में प्रकाश पाल ने सम्मेलन स्थल का भूमि पूजन किया।
कानपुर, अमृत विचार। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर आयोजित होने वाने अनुसूचित सम्मेलन की तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की 52 विधानसभाओं से अनुसूचित वर्ग के लोगों को बुलाने की तैयारी है। प्रत्येक विधानसभा से जनप्रतिनिधि दो-दो हजार अनुसूचित वर्ग के लोगों को लेकर पहुंचेंगे।
भाजपा के पदाधिकारियों के मुताबिक जनसभा में एक लाख लोगों को बुलाने का लक्ष्य रखा गया है। सम्मेलन स्थल को लेकर मैदान को फाइनल कर लिया गया है। यह सम्मेलन किदवईनगर स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज पार्क में होगा। पंडाल लगने से पहले शुक्रवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने निरीक्षण कर भूमि पूजन भी किया।
क्षेत्रीय कार्यालय पर भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के 17 जिलों के अनुसूचित वर्ग के विधायक, सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुखों की बैठक हुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि अपनी-अपनी विधानसभाओं से दो-दो हज़ार की संख्या में अनुसूचित वर्ग के लोगों को सम्मेलन में आने के लिए आमंत्रित करें। उन्होंने राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के स्थलीय निरीक्षण के दौरान मंच से लेकर पार्किंग तक की व्यवस्थाओं का प्रशासनिक अधिकारियों के संग निरीक्षण किया गया।
इन जिलों के विधायक, सांसद रहे मौजूद
स्थल निरीक्षण हवन पूजन एवं बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य ब्रज बहादुर, श्रम सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ (मुन्नू कोरी), जिला अध्यक्ष दीपू पांडे, शिवराम सिंह, दिनेश कुशवाहा, झांसी महापौर बिहारी लाल आर्य, महापौर प्रमिला पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह, अनुसूचित मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष विधायक राहुल बच्चा सोनकर, विधायक ओम मणि वर्मा, जालौन विधायक गौरी शंकर वर्मा, घाटमपुर विधायक सरोज कुरील, कानपुर जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण मौजूद रहीं।
पुलिस कमिश्नर ने भी किया निरीक्षण
इसके अलावा बैठक में चित्रकूट जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, महोबा जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, फर्रुखाबाद अमृतपुर से विधायक डॉ. सुरभि, औरैया जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, विधायक सुरेंद्र मैथानी, अरुण पाठक, महेश त्रिवेदी, सुनील तिवारी, पूनम द्विवेदी, आनंद राजपाल, अनीता गुप्ता, सुनील साहू सहित पुलिस कमिश्नर आरके स्वर्णकार, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।
