अयोध्या: वाद-विवाद प्रतियोगिता में उदया पब्लिक स्कूल ने मारी बाजी, द्वितीय स्थान पर रहा यह विद्यालय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। उदया पब्लिक स्कूल में शनिवार को पं. अयोध्यानाथ चतुर्वेदी की स्मृति में अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अवध इंटरनेशनल स्कूल, उदया पब्लिक स्कूल सहित सात स्कूल की टीमों ने प्रतिभाग किया।  
    प्रतियोगिता में उदया पब्लिक स्कूल प्रथम, अवध इण्टरनेशनल द्वितीय तथा दि कैम्ब्रियन स्कूल तीसरे स्थान पर रहे। उदया पब्लिक स्कूल की उदिशा मानसी पांडेय पक्ष में तथा नवनीत सिंह विपक्ष में प्रथम स्थान पर, अवध इंटरनेशनल के अनिमेष पांडेय पक्ष में तथा आभास सिंह विपक्ष में द्वितीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि एवं निर्णायक के रूप में साकेत महाविद्यालय में हिंदी विभाग के प्रो. डॉ. परेश पांडेय व राजा मोहन गर्ल्स पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मंजूषा मिश्रा ने सभी बच्चों को आशीर्वाद दिया।

संचालन अहाना श्रीवास्तव, प्रतिष्ठा शर्मा एवं पारखी श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, डायरेक्टर ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च  अपूर्वा त्रिपाठी, प्रिंसिपल जीवेन्द्र सिंह, परमीत सिंह, वन्दना सिंह, अवधेश शुक्ला उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: लखनऊ : नौसेना शौर्य संग्रहालय का सीएम योगी ने किया शिलान्यास

संबंधित समाचार