China: चीन की एक फैक्टरी में विस्फोट, छह लोगों की मौत...चार घायल

China: चीन की एक फैक्टरी में विस्फोट, छह लोगों की मौत...चार घायल

बीजिंग। दक्षिण चीन के गुआंग्शी जुआंग स्वायत्त क्षेत्र के पिंगगुओ शहर में एक फैक्टरी में विस्फोट होने से छह लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे फैक्टरी में विस्फोट हुआ। 

घटना की सूचना मिलते ही दमकल एवं बचाव कर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस हादसे में छह लोगों की जान चली गयी, अन्य चार घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है। 

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि विस्फोट का कारण उच्च तापमान वाले पिघले एल्यूमीनियम से हुआ, जो एल्यूमीनियम रॉड बनने के बाद प्रक्रिया के दौरान रॉड को कूलिंग पूल में बाहर निकालते समय गैस रिसाव के कारण हुआ था। इस घटना से संबंधित मामला दर्ज कर लिया गया और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। 

ये भी पढ़ें:- इजरायली-हमास के बीच संघर्ष में अमेरिकी पूर्व कांग्रेसी के मारे गए कई रिश्तेदार

Related Posts