Unnao News: आशा बहू से दिनदहाड़े 50 हजार की लूट से मचा हड़कंप… बैंक से रुपये निकाल कर जा रही घर
उन्नाव में आशा बहू से दिनदहाड़े 50 हजार की लूट से मचा हड़कंप।
उन्नाव में आशा बहू से दिनदहाड़े 50 हजार की लूट से हड़कंप मच गया। बेटी के इंगेजमेंट के लिए बैंक से रुपये निकाल कर घर जा रही थी। सूचना पर पहुंची हसनगंज कोतवाली पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।
उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। शनिवार को दिनदहाड़े बैंक से रुपये निकालकर घर जा रही आशा बहू से लुटेरों ने 50 हजार की नकदी लूट ली। घटना के बाद बेखौफ लुटेरे मौके से फरार हो गये। दिनदहाड़े लूट की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पहुंची ने मौके पर पहुंचकर जांच के साथ आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है।
बता दें कि हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के हसेवा गांव निवासी ममता शुक्ला आशा बहू है। शनिवार दोपहर वह बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर घर जा रही थी। इस दौरान हसनगंज-मुंशीगंज मार्ग पर पीछे से आए बाइक सवार लुटेरों ने उसके कंधे पर पड़ी पर्स जबरन छीन ली और मौके से फरार हो गये। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। दिनदहाड़े लूट की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
पीड़िता ने बताया कि दो दिन बाद उसकी बेटी की इंगेजमेंट है। इसके चलते ही वह बैंक से रुपये निकालने गई थी। पुलिस ने ममता से पूछताछ कर जांच शुरू की है। पुलिस आशा बहू को साथ लेकर बैंक पहुंची और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करवाये। पुलिस के अनुसार अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है।
