संभल: सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, तीन घायल
संभल। उत्तर प्रदेश में संभल के वनियाठेर क्षेत्र में शुक्रवार को मुरादाबाद-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार कार के सड़क किनारे खड़ी सबमर्सिबल करने वाली मशीन से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बरेली के ग्रंथपुर गांव निवासी धनीराम, …
संभल। उत्तर प्रदेश में संभल के वनियाठेर क्षेत्र में शुक्रवार को मुरादाबाद-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार कार के सड़क किनारे खड़ी सबमर्सिबल करने वाली मशीन से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने बरेली के ग्रंथपुर गांव निवासी धनीराम, जिला बदायूं के रूखड़ाकोला गांव निवासी धीरेन्द्र, गौंदीनगला गांव निवासी राजेश एवं राजू, जिला पीलीभीत के थिपौना गांव निवासी प्रदीप कुमार, पानीपत में मेहनत मजदूरी करते थे। सभी मजदूर पानीपत से कार में सवार होकर अपने अपने घर को आ रहे थे। कार पानीपत का निवासी प्रवीन कुमार चला रहा था।
शुक्रवार को तड़के लगभग चार बजे मुरादाबाद-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना वनियाठेर के तहत केली गांव के पास कार सड़क किनारे खड़ी एक सबमर्सिबल करने वाली मशीन से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार धनीराम (48 ), धीरेन्द्र कुमार (25) एवं चालक प्रवीन कुमार (45) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राजेश, राजू व प्रदीप घायल हो गये। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
