प्रयागराज: मंडल के 17 स्टेशनों पर कुलियों को सौगात, बढ़ सकता है मेहनताना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल में आने वाले जंक्शन, प्रयागराज, छिवकी, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़, इटावा, टूंडला, मिर्जापुर सहित 17 स्टेशनों पर काम करने वाले कुलियों को बड़ी सौगात मिलने वाली है। अब कुलियों का मेहनताना बढ़ सकता है। इसके लिये मंडल के वाणिज्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक कुलियों के लिए अब राहत भरी खबर है। उन्हे काम यात्रियों का बोझ उठाने का मेहनताना अब बढ़ कर मिलेगा। इसके लिए तैयारी शुरु कर दी गयी है। मंडल रेल प्रबंधक के मुताबिक कुली लंबे समय से अपना शुल्क बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। वर्तमान समय ग्राउंड लेवल पर प्रति पोर्टर 40 एवं फुट ओवरब्रिज के उपयोग पर यह रेट 50 रुपये प्रति पोर्टर है। यदि व्हीलचेयर या स्ट्रेचर के लिए चार पोर्टर के इस्तेमाल पर ग्राउंड लेवल र 220 एवं फुट ओवरब्रिज के इस्तेमाल पर 270 रुपये का रेट किए जाने की तैयारी है।

वर्तमान में इस व्यवस्था के तहत प्रति पोर्टर का 50 रुपये का रेट तय है। कुली लंबे समय से अपना शुल्क बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, प्रयागराज जंक्शन एवं अन्य स्टेशनों पर जो रेट शुल्क लगा है उससे कहीं ज्यादा शुल्क  कुली यात्रियों से लेते हैं। लेकिन अब प्रयागराज मंडल में कुलियों के शुल्क बढ़ाने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। इसे जल्द ही लागू किया जायेगा।

नया शुल्क शुरु होता है तो उसे चुनार, मिर्जापुर, विंध्याचल, नैनी जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, इटावा, फतेहपुर, टूंडला, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, फफूंद, खुर्जा, अलीगढ़ एवं हाथरस में लागू किया जाएगा। अभी हाल ही में उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल 14 स्टेशनों पर नया मेहनताना लागू किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें: सुलतानपुर: बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी को जिला जज ने दिलाई शपथ

संबंधित समाचार