उन्नाव: नशे में बाइक सहित नाले में गिरे दो युवक, दोनों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

अमृत विचार, उन्नाव। दही थानाक्षेत्र के गोड़वा बिसनपुर गांव निवासी अजय गौतम (25) पुत्र कन्हई लाल व अर्जुन गौतम (27) पुत्र रामशंकर शनिवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। तभी चमरौली पुरवा लिंकरोड स्थित इजराईल खेड़ा गांव के निकट अनियंत्रित बाइक पास में बने नाले में घुस गई। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गयी।

घटना की सूचना पर दही थाना एसओ अनुराग सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को देने के साथ दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये हैं। उनकी मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों युवक नशे में थे।

ये भी पढ़ें:- हमीरपुर: हाईवे पर शराबी ट्रक चालक ने मचाया हड़कंप

संबंधित समाचार