कासगंज: जेसीबी चालक की हत्या कर नहर किनारे फेंका शव, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नौरथा में नहर किनारे मिला हुआ मिला है शव

कासगंज, अमृत विचार। कासगंज कोतवाली क्षेत्र के नौरथा गांव के पास नहर किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के हाथ पर चोट के निशान पाए गए हैं। जिसके चलते परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की छानबीन में जुट गई है।  

जानकारी के मुताबिक, सोरों कोतवाली क्षेत्र के राजा का नगला गांव निवासी 22 वर्षीय दुर्गेश नौरथा गांव के पास स्थित भट्टे पर जेसीबी चलाता था। शनिवार की रात को दुर्गेश भट्टे से अपने घर के लिए निकला, लेकिन देर रात घर नहीं पहुंचा। जिससे परिजनों को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल रहा था। वहीं

रविवार की सुबह नौरथा और आसपास के लोग जब गोरहा नहर के पास से गुजर रहे थे, तो उन्हें नहर किनारे एक युवक का शव पड़ा दिखा। जिसकी शिनाख्त दुर्गेश के रूप में हुई। जिसके बाद परिजनों और भट्टा स्वामी को इसकी सूचना दी गई। जिस पर परिजन और भट्टा स्वामी मौके पर पहुंच गए। जहां युवक के हाथों में कुछ छोट के निशान दिखाई दिए। जिस पर परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।

जबकि भट्टा मालिक नागेंद्र ठाकुर का कहना है कि शनिवार की शाम को 6 बजे दुर्गेश अपने घर जाने की बात कहकर चला गया था। लेकिन रविवार को मौत की जानकारी मिली। लगता है किसी ने हत्या कर शव फेंका है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

इस मामले को लेकर एएसपी जितेंद्र दुबे ने बताया कि नौरथा गांव के पास नहर किनारे युवक का शव मिला है। मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- कासगंज: आवास आवंटन सूची से गायब कर दिया पात्र का नाम, न्यायालय सख्त

संबंधित समाचार