अयोध्या: शहीद शोध संस्थान के रजत जयंती समारोह की हुई शुरुआत
माटी रतन सम्मान चयन समिति घोषित
अयोध्या, अमृत विचार। अशफाक उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान के रजत जयंती समारोह की शुरुआत अमर शहीद अशफाक उल्ला खां की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर माटी रतन सम्मान चयन समिति की घोषणा भी की गई। समिति में रमाशरण अवस्थी, कवि स्वप्निल श्रीवास्तव तथा सलाम जाफरी सदस्य बनाए गए हैं।
संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्य कांत पांडेय ने कहा कि 1998 में शहादत दिवस पर संस्थान का गठन करके शहीदों के अरमानों को मंजिल तक पहुंचाने का संकल्प लिया था। संस्थान ने अनेकों ख्यातिप्राप्त लोगों को सम्मानित करने की उपलब्धि हासिल की। उन्होंने कहा कि क्रांतिकारियों के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए आगामी 19 दिसंबर तक अभियान चलाया जाएगा। शहादत दिवस पर रजत जयंती समारोह का समापन किया जाएगा। माटी रतन सम्मान पाने वालों की घोषणा आगामी 22 नवंबर को की जाएगी। इस अवसर पर जफर इकबाल, विश्व प्रताप सिंह, विकास सोनकर, इरफानुलहक, मो. जुनैद राईनी, अच्छन खान, डा. शुएब खान, मौलाना शफीक अहमद, मुजम्मिल फिदा, इमरान, अंकित पांडेय व शिवम आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:- UP News: सभाजीत सिंह दोबारा बनाए गए AAP के यूपी प्रदेश अध्यक्ष, छह माह के लिए बढ़ा कार्यकाल
