अलीगढ़: किया था ऑनलाइन मोबाइल रीचार्ज, खाते से उड़ गए आठ लाख रुपए, हुआ साइबर ठगी का शिकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़। हाथरस के एक युवक को आनलाइन मोबाइल रीचार्ज करना भाड़ी पड़ गया। उसने मोबाइल रीचार्ज किया तो मोबाइल तो रीचार्ज नहीं हुआ उल्टा उसके खाते से आठ लाख रुपए निकल गए। युवक दरअसल साइबर ठगी का शिकार हुआ था। युवक ने अलीगढ़ के साइबर थाने में केस दर्ज करवाया है। 

बता दें कि युवक हाथस के सिकंदराराऊ निवासी है। उसने आनलाइन मोबाइल रीचार्ज किया था, जैसे ही उसने मोबाइल रीचार्ज किया तो इसका मैसेज उसको प्राप्त नहीं हुआ जिस पर उसने उस कंपनी के कस्टमर केयर पर फोन किया मगर नंबर सही लगने की जगह हैकर्स के पास पहुंच गया। जिसके बाद हैकर्स ने OTP से अकाउंट की जानकारी ले ली और युवक के आठ लाख रुपए उड़ा लिए।

ठगी का शिकार युवक को जब इसका पता चला तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने नंबरों के आधार पर हैकर्स की तलाश शुरू कर दी है। पूरी खबर की जानकारी इंस्पेक्टर साइबर सुरेंद्र सिंह ने दी है और इसकी पुष्टि की है।
बता दें कि अगर आप किसी भी वेबसाइट पर जाएं तो सबसे पहले उसमें https:// जरूर देख लें। ये मार्क सुरक्षा की गारंटी होता है। पूरा आश्वस्त होने के बाद ही आनलाइन लेनदेन की कार्रवाई करें और साइबर ठगी से बचें।

यह भी पढ़ें: Fatehpur News: जंगल में मिला तांत्रिक का शव… हत्या कर फेंकने की आशंका, खुलासे को चार टीमें गठित

संबंधित समाचार