IRCTC का वियतनाम और कंबोडिया के लिए हवाई टूर पैकेज, विदेश जाने का बेहतर मौका
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आईआरसीटीसी समय-समय पर अपना टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है। इस बार आईआरसीटीसी आपके लिए कंबोडिया और वियतनाम भ्रमण का अवसर दे रहा है। आपके साथ इसकी जानकारी साझा करते हैं
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) देश के अलग-अलग धार्मिक और पर्यटक स्थलों के लिए एक तरफ जहां भारत गौरव रेल के साथ हवाई टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है। तो वहीं, दूसरी तरफ विदेशी पर्यटन स्थलों के भ्रमण के लिए भी हवाई दूर पैकेज लॉन्च करता है।

इस क्रम में आईआरसीटीसी लखनऊ से कंबोडिया और वियतनाम के फेमस टूरिज्म पैलेस भ्रमण का हवाई टूर पैकेज लॉन्च करने जा रहा है। यह पैकेज 09 दिनों 21 से 29 नवंबर तक जारी रहेगा। जिससे दक्षिण पूर्व एशिया के देश कंबोडिया और वियतनाम के 3 प्रमुख शहरों की यात्रा कर सकेंगे। यह यात्रा दक्षिण पूर्व एशिया में प्राचीन भारतीय सांस्कृतिक जुड़ाव को देखने का मौका देगी।

पर्यटकों को मिलेंगी यह सुविधाएं
इस पैकेज में आने-जाने की हवाई यात्रा, 4 स्टार होटलों में रुकने की व्यवस्था, खाने के लिए भारतीय व्यंजनों में ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर आईआरसीटीसी की तरफ से की जाएगी। इस टूर में फ्लाइट से यात्रियों को सीधे लखनऊ से वियतनाम और वापस यात्रा की व्यवस्था की गई है। वहीं साथ में वीजा, बीमा और पेशेवर टूर गाइड की व्यवस्था भी आईआरसीटीसी की तरफ से की जाएगी.

यात्रा में भ्रमण स्थल
* सियाम रीप (कंबोडिया)- अंगकोर वाट मंदिर, कॉम्पोंग फ्लुक फ्लोटिंग विलेज।
* हनोई (वियतनाम)- नगोक सोन मंदिर और होन कीम झील, ट्रान क्वोक पैगोडा और वेस्ट लेक, बा दीन्ह स्क्वायर।
* दांग जुआन बाजार- हैंग गई शॉपिंग स्ट्रीट।
* हा लांग बे (वियतनाम)- क्रूज राइड के साथ क्रूज पर रात में रुकना, इस दौरान क्याकिंग का लुत्फ उठाने का भी आनंद लें सकेंगे।
* दा नांग (वियतनाम)- नॉन नॉउक समुद्र तट और ओल्ड टाउन होई के यूनेस्को विरासत स्थल, केबल कार से बाना हिल्स का दौरा, वोंग
गुयेट पहाड़ियों, लिन्ह उन्ग पैगोडा और रेंच के पुराने विला, केबल कार से नुई चुआ पर्वत का दौरा, बान ना रेंज की चोटी, नघिन्ह फोंग टॉप, ले निम विला और ऑर्किड गार्डन का भ्रमण कराया जाएगा। रोप वे एक्सप्रेस, पुराने फ्रांसीसी तहखाने जिनमें डेबे प्राचीन वाइन सेलर, फ्लावर गार्डन, ले जार्डिन डीश्अमोर और लिन्ह उन्ग पगोडा का दौरा कराया जाएगा। यात्री गोल्डन ब्रिज, फैंटेसी पार्क में 4-5डी फिल्म्स, स्काइवर, द डेथ डांस, डायनासोर्स पार्क जैसे गेम्स का आनंद भी लें सकेंगे।
जानिए यात्रा का किराया
तीन लोगों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का 1,46,700 रुपये प्रति व्यक्ति है। जबकि दो लोगों के एक साथ रुपये पर पैकेज का किराया 1,49,500 रुपये प्रति व्यक्ति है। वहीं, एक व्यक्ति के ठहरने पर 1,82,500 रुपये प्रति व्यक्ति पैकेज है। इस पैकेज मेम प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य 1,24,800 रुपये बेड सहित और 1,15,800 रुपये बिना बेड के प्रति बच्चा है।

बुकिंग का तरीका
आईआरसीटीसी उत्तरी क्षेत्र लखनऊ के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने टूर पैकेज की जानकारी देते हुए बताया कि आईआरसीटीसी लखनऊ की तरफ से पहली बार चलाई जा रही अंगकोरवाट, वियतनाम और कंबोडिया हवाई यात्रा के पैकेज की सफलता और अच्छी मांग को देखते हुए एक और टूर पैकेज लॉन्च किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। जिसकी बुकिंग के लिए लखनऊ में गोमती नगर स्थित पर्यटन भवन में आईआरसीटीसी कार्यालय और आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है। वहीं ज्यादा जानकारी और बुकिंग के लिए मोबाइल नंबर 8287930922 और 8287930902 पर संपर्क किया जा सकता है।
