बरेली: विवाद हुआ न कभी कहासुनी..फिर भी मुचलका पाबंद कर रही पुलिस, जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुभाषनगर क्षेत्र के निवासी कई परिवारों की समाधान दिवस में शिकायत पर बैठाई गई जांच

बरेली, अमृत विचार। पुलिस की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल उठे हैं। करगैना, सुभाषनगर के लोगों ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में बिना किसी विवाद और कहासुनी के मुचलका पाबंद कर परेशान करने का आरोप लगाया है। मामले में इंस्पेक्टर सुभाषनगर को जांच कर सात दिन में रिपोर्ट मांगी गई है।

करगैना निवासी बबलू पाल ने सदर तहसील में प्रभारी अधिकारी संपूर्ण समाधान दिवस के सामने पेश होकर बताया कि उनका और उनकी पत्नी शोभा का रामेश्वर पाल या उनकी पत्नी पूजा पाल से कभी कोई विवाद नहीं है। कभी कोई कहासुनी भी नहीं हुई है, लेकिन इसके बाद भी साजिश के तहत सुभाषनगर थाने में सूचना देकर किसी ने 107/16 की कार्रवाई करा दी है।

नोटिस आने के बाद उन्हें मामले की जानकारी हुई। इसके बाद से वह परेशान हैं। आरोप है कि न तो कोई पुलिसकर्मी जांच करने आया और न ही किसी ने कोई पूछताछ की। घर के पास लगे कैमरे की फुटेज भी देखी जा सकती है। इसी तरह से पूजा पाल ने भी शिकायती पत्र संपूर्ण समाधान दिवस में देकर बबलू से किसी तरह का विवाद नहीं बताया है। दोनाें शिकायती पत्रों के मामलों में संपूर्ण समाधान दिवस के प्रभारी अधिकारी एडीएम सिटी सौरभ दुबे ने इंस्पेक्टर सुभाषनगर को जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।

यह भी पढ़ें- बरेली: गाजी मियां होंगे सज्जादानशीन, आधिकारिक घोषणा बाकी

संबंधित समाचार