रायबरेली में भिड़ीं बाइक, कार के नीचे आने से दो युवकों की मौत
रायबरेली, अमृत विचार। जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। रायबरेली-लखनऊ हाईवे पर ये दुर्घटना बछरावां थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के बाद आये सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि दो युवक बाइक पर जा रहे हैं। इसी बीच पश्चिम गाँव के पास एक दम्पति को बचाने में उनकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। टक्कर से उछलकर उनकी बाइक दूसरी लेन में चली गई। जहाँ सामने से आ रही कार के नीचे दोनों युवक आ गए। दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों मृतक कौसाम्बी जिले के रहने वाले हैं। इस पूरी दुर्घटना का वीडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ है। पुलिस के मुताबिक युवक जिस कार के नीचे आये थे उसे चालक भगा ले गया। तस्वीरों के आधार पर उस कार की तलाश भी पुलिस कर रही है।
ये भी पढ़ें - एनसीआर में वायु प्रदूषण से विजिबिलिटी हुई बेहद कम, ग्रेटर नोएडा की आबोहवा सबसे खराब
