अंधविश्वास में 24 घंटे तक मृत महिला को रखे रहे परिजन: तांत्रिक ने तंत्र क्रिया के चलते ली जान, शारीरिक यातनाएं देकर गले पर हुआ खड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में तांत्रिक ने एक महिला की जान ले ली।

इटावा में तांत्रिक ने तंत्र क्रिया के चलते महिला की जान ले ली। इतना ही नहीं, परिजन अंधविश्वास के चलते 24 घंटे तक मृत महिला का घर में ही रखे रहे। अगले दिन तक होश न आने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

इटावा, अमृत विचार। कहते है कि इस मॉर्डन जमाने में लोग भी पुरानी ख्यालात को छोड़कर आज के माहौल में जी रहे है। इसके लिए टीवी चैनलों में बाकयदा कई शो भी दिखाए जाते है की अंधविश्वास में न पड़े। किसी को कोई दिक्कत होने पर डॉक्टर की सलाह लें। लेकिन कहीं न कहीं न आज भी लोग अंधविश्वास में पड़कर जीवन से खिलवाड़ कर रहे है। ऐसा ही एक मामला इटावा जिले से सामने आया।

यहां एक दिमागी रूप से परेशान महिला के परिजनों के बीच में एक तांत्रिक आया। फिर उसने तंत्र क्रिया से पूरे परिवार को न सिर्फ तबाह किया। तांत्रिक ने शारीरिक यातनाएं भी दी। महिला के मर जाने के बाद तांत्रिक नौ दौ ग्यारह हो गया। 

थाना कोतवाली सदर के मोहल्ला पथवरिया में तंत्र क्रिया करने के चलते एक महिला की जान चली गई। बताते हैं कि महिला दिमागी रूप से बीमार थी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू। इधर, घटना के बाद से तांत्रिक मौके से फरार हो गया। पुलिस का दावा है कि जल्द ही तांत्रित को गिरफ्तार कर वारदात को खुलासा किया जाएगा।

पथवरिया मोहल्ला निवासी मृतका की मां रानी सक्सेना व पिता रिटायर्ड शिक्षक सुरेश सक्सेना ने बताया कि उनकी 40 वर्षीय पुत्री प्रिया सक्सेना दिमागी रूप से कुछ समय से बीमार चल रही थी। इसी बीच उनके संपर्क में एक तांत्रिक आया। उसने दावा किया कि वह प्रिया को ठीक कर देगा। तांत्रिक ने बताया कि उनके घर में भूत प्रेत का साया है।

नवरात्र के समय हवन पूजन और तंत्र साधना से भूत प्रेत उतारने की बात कही। शनिवार को तांत्रिक ने घर में पहले हवन किया। उसके बाद भूत भगाने के लिए उनकी पुत्री को शारीरिक यातनाएं दी। इस दौरान तांत्रिक ने प्रिया के गर्दन पर खड़े होकर तंत्र क्रिया की। शनिवार को तांत्रिक ने इस पूरी घटना को अंजाम दिया गया। इसके बाद से प्रिया होश में नहीं आई।

तांत्रिक ने परिजनों को भरोसा दिया कि वह सात दिवस में पूरी तरीके से ठीक हो जाएगी। रविवार सुबह प्रिया को जब होश नहीं आया तो उनके परिजनों ने तांत्रिक को पुनः बुलाया तो तांत्रिक प्रिया को सात दिन में ठीक होने की बात कह कर वहां से रफूचक्कर हो गया।

जिंदा होने की उम्मीद पर परिवार के लोग प्रिया के शव को 24 घंटे तक अपने साथ ही रखे रहे। जब परिजनों को इस बात का एहसास हुआ कि प्रिया अब जिंदा नहीं है। तब जाकर उन्होंने पुलिस से इस मामले की शिकायत की। इस सनसनीखेज घटना जानकारी पर पुराना शहर चौकी इंचार्ज संजय दुबे, टीटी चौकी इंचार्ज, नायब तहसीलदार, फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर जांच पड़ताल करने पहुंचे। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 

संबंधित समाचार