Fatehpur News: कुएं में गिरने से मासूम की मौत, खेत से वापस लौटते समय हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में कुएं में गिरकर मासूम बच्चे की मौत।

फतेहपुर में कुएं में गिरकर मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

फतेहपुर, अमृत विचार। थरियांव थाना क्षेत्र के चौकीदार का पुरवा मजरे रामपुर थरियांव में कुंए में गिरा तीन वर्षीय मासूम पांच घंटे तक जिंदगी की जंग लड़ता रहा। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने रेस्क्यू कर शव बाहर निकाला तो परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

थाना क्षेत्र के चौकीदार का पुरवा मजरे रामपुर थरियांव निवासी जागेश्वर लोधी का तीन वर्षीय बेटा रविशंकर उर्फ सोनू लोधी रविवार की शाम एक कुएं में गिर गया। इस बीच काफी तलाशने के बाद भी परिजनों को उसका पता नहीं चल सका। ग्रामीणों के प्रयास से पांच घंटे बाद मासूम रविशंकर शव कुएं में उतराता मिला। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाला तो शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक मासूम के पिता ने बताया कि परिवार के साथ शाम को खेत में धान की कटाई कर रहा था। तभी पड़ोस में ही मुंडन कार्यक्रम और मां जगदम्बा के दरबार की चहल पहल से छोटा बेटा खेत से अचानक निकल गया था। आशंका है कि वह उसी कार्यक्रम में जा रहा था। तभी रास्ते में स्थित कुएं में गिर गया।

ग्रामीणों ने बताया कि कुएं में अधिक पानी होने से बच्चे की डूबने से मौत हुई है। मृतक मासूम अपने भाईयों उदय, बुद्धराज से छोटा था। घटना के बाद मां सुमन देवी रो-रोकर बदहवास रही।

संबंधित समाचार