कन्नौज में अजब-गजब खबर, महिला ने मवेशी के बच्चे का किया अन्नप्राशन, लोगों को दावत भी खिलाई, पढ़ें…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज में मवेशी के बच्चे का महिला ने अन्नप्राशन किया।

कन्नौज में मवेशी के बच्चे का महिला ने अन्नप्राशन किया। इसके साथ ही लोगों को दावत भी खिलाई।

कन्नौज, अमृत विचार। तिर्वा में एक महिला ने मवेशी के बच्चे का धूमधाम के साथ अन्नप्राशन किया। इसके साथ ही लोगों को दावत भी खिलाई।
थाना ठठिया के खैरनगर सुमेरपुर गांव निवासी घनश्याम अपने घर पर एक मवेशी पाल कर उसके दूध की बिक्री कर परिवार का गुजारा करता है।

लगातार तीन सालों से उसके घर की मवेशी के हो रहे बच्चों की मौत को देखकर वह परेशान रहने लगे। इस पर उन्होंने एक तरीका निकाला। उन्होंने मवेशी बच्चे के तीन माह पूरे होने के बाद नवरात्र की नवमी के दिए मंदिर जाकर विधिवत पूजा अर्चना कर मवेशी के बच्चे का अन्नप्राशन किया।

अन्नप्राशन के बाद परिवार समेत पडोसियों को अन्नप्राशन की दावत देकर खाना धूमधाम के साथ खिलाया। मवेशी के बच्चे के लिए व्रत रखने के साथ ही धूमधाम के साथ अन्नप्राशन की रश्म को अदा किया।

संबंधित समाचार