CM योगी ने क्रिकेटर बेदी के निधन पर व्यक्त किया शोक 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत के पूर्व कप्तान और बाएं हाथ के देश के महानतम स्पिनर बिशन सिंह बेदी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उप्र के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा, ‘‘भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी जी का निधन अत्यंत दुःखद है। वे एक महान खिलाड़ी के रूप में हमारी स्मृतियों में सदैव जीवित रहेंगे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों एवं उनके प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।’’ 

बिशन सिंह बेदी का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी अंजू, बेटा अंगद और बेटी नेहा हैं । 

ये भी पढ़ें -Bishan Singh Bedi Passed Away : वर्ल्ड कप के बीच बुरी खबर, भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी बिशन सिंह बेदी का निधन

संबंधित समाचार