बलिया में दलित किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया, अमृत विचार। जिले में दलित किशोरी को अगवा कर एक युवक द्वारा कथित रूप से दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह ने पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज शिकायत के हवाले से बताया कि उनकी बेटी को 20 अक्टूबर को इसी क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के निवासी संतोष कुमार राजभर ने अगवा कर लिया तथा उसे अपशब्द बोलते हुए जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने किशोरी को चिकित्सा जांच के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें -UP news : विदेश से अनुदान लेने वाले मदरसों की जांच के लिए एसआईटी गठित

संबंधित समाचार