पीलीभीत: सुधरी नहीं पुलिस...पहले से भीड़ का अनुमान, व्यवस्था धड़ाम!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। यातायात पुलिस की व्यवस्थाएं डांडिया नाइट प्रोग्राम में भी फेल हो गई। कार्यक्रम में भीड़ उमड़ी तो पुलिस की बेपरवाही भी उजागर हो गई। टनकपुर हाइवे पर जाम लगता रहा और लोग परेशान हुए। जिसके बाद एक सिपाही को छोड़ अन्य जिम्मेदार गायब रहे। देर रात तक हाइवे पर यही हाल रहा। 

बता दें कि नगर पालिका की ओर से डांडिया उत्सव का आयोजन सोमवार को होना था।  इसे लेकर कई दिन से तैयारियां चल रही थी। भीड़ उमड़ने के भी पूरे कयास लगाए गए थे। और भीड़ उमड़ी भी। मगर पुलिस के इंतजाम अधूरे साबित हुए।  देर शाम भीड़ बढ़ी तो हकीकत सामने आने में देर नहीं लगी। इसके बाद तो हालात बिगड़े गए । फिर जाम लगा रहा। आलम यह था कि एंबुलेंस भी फंसी रही।  एक सिपाही जाम खुलवाया रहा लेकिन अन्य जिम्मेदार गायब थे। संबंधित थाने की पुलिस भी नही थी।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: अब भाजपा विधायक भी आए बुखार की चपेट में, निजी लैब में निकला डेंगू...सीएमओ बेखबर

संबंधित समाचार